अलवर: केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने 3.34 करोड़ के भाखेड़ा एनीकट का किया लोकार्पण
Alwar, Alwar | Jun 21, 2026 अलवर। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव तथा वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने रविवार को अलवर शहर में सिंचाई विभाग द्वारा 3.34 करोड़ की लागत से निर्मित भाखेड़ा एनीकट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एनीकट से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और भूजल स्तर मे बढ़ेगा।