भीलवाड़ा: भीलवाड़ा में दुपहिया और ट्रैक्टर मालिकों को 30 सितंबर तक आरसी रिन्यूअल पर राहत, बिना आरसी वाले वाहन होंगे जब्त
जिले के ट्रैक्टर और दुपहिया वाहन मालिकों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन विभाग ने आरसी (पंजीकरण प्रमाण-पत्र) रिन्यूअल में लगने वाली भारी पेनल्टी पर छूट देने की एम्नेस्टी योजना लागू कर रखी है। वहीं दूसरी ओर विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि जुलाई माह से बिना रजिस्ट्रेशन अथवा एक्सपायर्ड आरसी वाले वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।