सदर: वाराणसी में जर्जर छज्जे के गिरने से 52 वर्षीय युवक की हुई मौत, कपड़े सुखाने छत पर गया था शीतल
Sadar, Varanasi | Aug 21, 2026 वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र स्थित पुराने कांशीराम आवास योजना में शुक्रवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़े सुखाने के लिए छत पर गए 52 वर्षीय शीतल उर्फ शातूल के ऊपर तीसरे तल का जर्जर छज्जा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में वह करीब 20 फीट नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए