Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी

मध्य प्रदेश में खरीदी से पहले कर्ज वसूली पर विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल #MPPolitics #FarmersIssue #LoanRecovery #MSP #K...

Madhya Pradesh, India | Mar 27, 2026

MORE NEWS

#बालाघाट
कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया पर संसदीय समिति में हुई विस्तृत चर्चा
सांसद भारती पाराधी ने स्थायी समिति की बैठक में रखा बालाघाट-सिवनी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व
 बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पाराधी ने रविवार 15 जून को संसद की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। समिति की यह बैठक समिति के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में “कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया – एक समीक्षा” विषय पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कोयला मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने समिति के समक्ष विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतियां दीं और सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
बैठक में कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया, आवंटन व्यवस्था, पारदर्शिता, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरणीय मानकों के पालन तथा खनन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने इस संबंध में अपने सुझाव भी साझा किए।
सांसद श्रीमती भारती पाराधी ने कहा कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कोयला एवं खनन क्षेत्र की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसदीय समितियों के माध्यम से विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा कर नीति निर्माण और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती प्रदान की जाती है।
बैठक को देश के ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित एवं अत्यंत उपयोगी बताया गया। समिति के सदस्यों ने संबंधित मंत्रालयों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव दिए।
उल्लेखनीय है कि संसदीय स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की कार्यप्रणाली, नीतियों एवं योजनाओं की समीक्षा कर संसद को अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करती हैं। इसी क्रम में आयोजित इस बैठक में कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP   #bhartipardhimp

#बालाघाट कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया पर संसदीय समिति में हुई विस्तृत चर्चा सांसद भारती पाराधी ने स्थायी समिति की बैठक में रखा बालाघाट-सिवनी क्षेत्र का प्रतिनिधित्व बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पाराधी ने रविवार 15 जून को संसद की कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी स्थायी समिति की महत्वपूर्ण बैठक में सहभागिता की। समिति की यह बैठक समिति के अध्यक्ष श्री अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में “कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया – एक समीक्षा” विषय पर विस्तृत चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान कोयला मंत्रालय, विद्युत मंत्रालय तथा पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने समिति के समक्ष विभिन्न बिंदुओं पर प्रस्तुतियां दीं और सदस्यों के प्रश्नों के उत्तर दिए। बैठक में कोयला ब्लॉकों की नीलामी प्रक्रिया, आवंटन व्यवस्था, पारदर्शिता, ऊर्जा सुरक्षा, पर्यावरणीय मानकों के पालन तथा खनन क्षेत्र से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गहन चर्चा हुई। समिति के सदस्यों ने इस संबंध में अपने सुझाव भी साझा किए। सांसद श्रीमती भारती पाराधी ने कहा कि देश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति तथा खनिज संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए कोयला एवं खनन क्षेत्र की नीतियों का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संसदीय समितियों के माध्यम से विभिन्न विषयों की गहन समीक्षा कर नीति निर्माण और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती प्रदान की जाती है। बैठक को देश के ऊर्जा एवं खनन क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर केंद्रित एवं अत्यंत उपयोगी बताया गया। समिति के सदस्यों ने संबंधित मंत्रालयों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर सार्थक चर्चा करते हुए क्षेत्र के विकास और संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए आवश्यक सुझाव दिए। उल्लेखनीय है कि संसदीय स्थायी समितियां विभिन्न मंत्रालयों की कार्यप्रणाली, नीतियों एवं योजनाओं की समीक्षा कर संसद को अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करती हैं। इसी क्रम में आयोजित इस बैठक में कोयला ब्लॉक नीलामी एवं आवंटन प्रक्रिया की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #bhartipardhimp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

#बालाघाट
अब पानी के लिए नहीं तय करनी पड़ती लंबी दूरी
मनरेगा से बने सार्वजनिक कुएँ ने बदली वार्ड क्रमांक 11, बकोड़ा की तस्वीर
जनपद पंचायत लालबर्रा की ग्राम पंचायत बकोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक कुएँ ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। लगभग 1.91 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह कुआँ अब स्थानीय परिवारों के लिए स्वच्छ और सुलभ जल का भरोसेमंद स्रोत बन चुका है।

पहले वार्ड के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को पेयजल के लिए 400 से 500 मीटर तक पैदल चलना पड़ता था। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। सार्वजनिक कुएँ के निर्माण के बाद अब लोगों को अपने ही वार्ड में पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानीय चुनौतियाँ और अतिक्रमण जैसी समस्याएँ सामने आईं, लेकिन ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से उनका समाधान कर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 11 मई 2023 को प्रारंभ हुआ कार्य 20 जुलाई 2023 को पूर्ण हुआ और आज इसका लाभ ग्रामीणों को निरंतर मिल रहा है।

इस पहल से वार्ड के लगभग 20–25 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। पानी की आसान उपलब्धता ने न केवल दैनिक जीवन को सरल बनाया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्राम पंचायत बकोड़ा का यह प्रयास ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है।

#CMMadhyaPradesh  #JansamparkMP  #minprdd

#बालाघाट अब पानी के लिए नहीं तय करनी पड़ती लंबी दूरी मनरेगा से बने सार्वजनिक कुएँ ने बदली वार्ड क्रमांक 11, बकोड़ा की तस्वीर जनपद पंचायत लालबर्रा की ग्राम पंचायत बकोड़ा के वार्ड क्रमांक 11 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक कुएँ ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। लगभग 1.91 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह कुआँ अब स्थानीय परिवारों के लिए स्वच्छ और सुलभ जल का भरोसेमंद स्रोत बन चुका है। पहले वार्ड के लोगों, विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को पेयजल के लिए 400 से 500 मीटर तक पैदल चलना पड़ता था। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी गंभीर हो जाती थी। सार्वजनिक कुएँ के निर्माण के बाद अब लोगों को अपने ही वार्ड में पानी उपलब्ध हो रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की बचत हुई है। निर्माण कार्य के दौरान कुछ स्थानीय चुनौतियाँ और अतिक्रमण जैसी समस्याएँ सामने आईं, लेकिन ग्राम पंचायत और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से उनका समाधान कर कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया गया। 11 मई 2023 को प्रारंभ हुआ कार्य 20 जुलाई 2023 को पूर्ण हुआ और आज इसका लाभ ग्रामीणों को निरंतर मिल रहा है। इस पहल से वार्ड के लगभग 20–25 परिवार प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रहे हैं। पानी की आसान उपलब्धता ने न केवल दैनिक जीवन को सरल बनाया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में भी सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्राम पंचायत बकोड़ा का यह प्रयास ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं के सशक्तीकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण बनकर सामने आया है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minprdd

Balaghat, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026

मध्य प्रदेश में खरीदी से पहले कर्ज वसूली पर विवाद, कांग्रेस ने उठाए सवाल #MPPolitics #FarmersIssue #LoanRecovery #MSP #K... - Madhya Pradesh News