इटाढ़ी: जरीगावा में चैता महोत्सव का भव्य आयोजन, लोकगायक कमलवास कुंवर व बूढ़ा व्यास ने दी प्रस्तुति
Itarhi, Buxar | Apr 1, 2026 सदर प्रखंड के जरीगावा गांव में चैता महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें लोक संस्कृति और परंपरा की अनूठी झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोकगायक कमलवास कुंवर और चर्चित गायक बूढ़ा व्यास की प्रस्तुति ने माहौल को पूरी तरह से जीवंत कर दिया। दोनों कलाकारों ने अपने सुरों और अंदाज से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।