ब्यावर: अतीतमंड की खदान में डूबे 25 वर्षीय युवक की तलाश में सुबह फिर से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन
Beawar, Ajmer | Aug 18, 2026 अतीतमंड की खदान में डूबे 25 वर्षीय युवक की तलाश में सुबह फिर शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन ब्यावर साकेत नगर थाना क्षेत्र के अतीतमंड गांव में सोमवार शाम खदान में भरे बरसाती पानी में डूबे 25 वर्षीय सुनील कुमार की तलाश के लिए मंगलवार सुबह एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सोमवार शाम मवेशियों को पानी पिलाते समय पैर फिसलने से सुनील गहरी खदान में जा गिरा था।