मुज़फ्फरनगर: रेशू प्रांगण में भक्ति का भव्य दरबार, 121 महिलाएं निकालेंगी कलश यात्रा, आचार्य शांतनु महाराज करेंगे कथा
रेशू विहार स्थित रेशू प्रांगण में 13 से 20 नवंबर तक श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा। कथा व्यास आचार्य शांतनु महाराज श्रद्धालुओं को कथा का रसपान कराएंगे। 13 नवंबर को 121 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। रेशू परिवार इस आयोजन के जरिए भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेगा। वहीं,21 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर गरीब कन्या विवाह होगा ।