पातेपुर: तीन राज्यों में बीजेपी की प्रचंड जीत पर पातेपुर भाजपा कार्यालय में जश्न, लोगों ने बांटी मिठाइयां
तीन राज्यों असम, बंगाल एवं पांडिचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में BJP की प्रचंड जीत पर पातेपुर भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं द्वारा जश्न मनाया गया। सोमवार की शाम 6 बजे के करीब परिणाम आते ही कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंच कर जमकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया तथा मिठाइयां बांटी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर PM एवं केंद्रीय गृह मंत्री को जीत के लिए बधाई दी।