शिवहर में देशी कट्टा के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस,
शिवहर-पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पिपराही थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस द्वारा पिपराही थाना क्षेत्र के ग्राम अम्बाकला में छापेमारी के दौरान सियाराम सिंह को गिरफ्तार किया गया है. तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है. एसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. बरामद हथियार को जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।