देवबंद: गांव नुनाबड़ी में केन से दूध चोरी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
गांव नुनाबड़ी में केन से दूध चोरी करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में सीओ देवबंद अशोक कुमार सिसोदिया ने बताया कि पुलिस ने सभी आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।