देवबंद: दरबार साहिब अमृतसर व अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर लौटी नूरपुर की संगत का देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत
दरबार साहिब अमृतसर व अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन कर लौटी नूरपुर बिजनौर की संगत का देवबंद पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। देवबंद में आयोजित हुए कार्यक्रम में गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सेठ कुलदीप कुमार व सचिव गुरजोत सिंह सेठी ने कहा कि नूरपूर से प्रत्येक वर्ष संगत को नि:शुल्क धार्मिक यात्रा करा रहे जत्थेदार वरयाम सिंह राजू की सेवा बेमिसाल है।