देवबंद: देवबंद में वकीलों के साथ मारपीट से गुस्साए अधिवक्ता, सड़क पर लगाया जाम,आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग
देवबंद नगर के कचहरी परिसर में उसे समय अफरा तफरी मच गई जब क्लाइंट बनकर आए कुछ व्यक्तियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वकीलों से मारपीट की ल। इसमें कई वकीलों के कपड़े फट गए। घटना से गुस्साए सैकड़ो वकीलों ने सड़क पर जाम लगा दिया और आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर अभिलंब गिरफ्तारी की मांग की।