विजयनगर: जालिया द्वितीय गांव में बजरी खनन के विरोध में भूख हड़ताल का आज 6वां दिन, ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ी
जालिया द्वितीय गाँव में खारी नदी क्षेत्र में चल रहे बजरी खनन के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।पिछले 6 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने की खबर बुधवार सुबह 11 बजे सामने आई है।ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े हुए है और प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष व्याप्त है।ठोस फैसला नहीं लिया,तो यह आंदोलन उग्र हो सकता है।