शाजापुर: आर्य समाज भवन शाजापुर में वार्षिक साधारण सभा का हुआ आयोजन, सभा की कार्यकारिणी का किया गया गठन
आर्य समाज भवन शाजापुर में शनिवार को आर्य समाज की वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया। इस सभा में आगामी वर्ष के लिए समाज की कार्यकारिणी गठित की गई। जिसमें वर्तमान प्रधान सोमप्रकाश श्रीवास्तव को फिर से प्रधान नियुक्त किया गया है। नवीन प्रधान नियुक्त हुए सोम प्रकाश श्रीवास्तव ने अपने सहयोग हेतु नई कार्यकारिणी का भी गठन किया है।