शाजापुर: सिविल सर्जन ने शाजापुर जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, मरीजो और उनके परिजनों से की चर्चा
सिविल सर्जन ने शाजापुर जिला अस्पताल का किया निरीक्षण, शुक्रवार रात 11:00 बजे सिविल सर्जन डॉ एमके जोशी जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने सभी वार्डो का निरीक्षण करते हुए मरीज को दिए जाने वाले इलाज के बारे में चर्चा की। सिविल सर्जन द्वारा जिला अस्पताल में भर्ती मरीज और उनके परिजनों से अस्पताल में दिए जाने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।