शाजापुर: जनपद पंचायत के सामने शहरी हाईवे पर सड़क हादसे में युवक की मौत का मामला, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दिया गया शव
शाजापुर के शहरी हाईवे पर शुक्रवार रात को एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा घुसी थी कार में सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और पांच अन्य घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया शेष का जिला अस्पताल में उपचार जारी है मृतक कमल का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया गया।