शाजापुर: शाजापुर कृषि विज्ञान केंद्र में ड्रोन से फसलों पर दवा छिड़काव का किया प्रदर्शन, किसानों को दी जानकारी
शाजापुर के कृषि विज्ञान केंद्र पर फसलों पर ड्रोन से दवा छिड़काव की तकनीकी का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान भी मौजूद रहे और उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से इस तकनीकी के बारे में जानकारी ली। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉक्टर जीआर अंबावतिया एवं वैज्ञानिक डॉक्टर एसएस धाकड़ के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ।