शाजापुर: शाजापुर में गला काटकर की गई युवक की हत्या, पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंपा शव
शाजापुर के मनिहारबाड़ी निवासी अबरार खान की गला काटकर निर्मम हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया है। कोतवाली थाना टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है। मामले में अलग-अलग बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।