शाजापुर: जिले में तेज़ बारिश के चलते कई पुलिया व रपटे हुए जलमग्न, शाजापुर शहर के मध्य से गुजरने वाली चीलर नदी का बढ़ा जलस्तर
शाजापुर जिले में शनिवार सुबह से ही तेज वर्षा का दौर जारी है। जिससे कई रास्तों पर बनी पुलिया और रपटे जलमग्न हो गए हैं। इनके ऊपर से वर्षा का पानी तेजी से बह रहा है। शाजापुर शहर के मध्य से गुजरी चिलर नदी का जलस्तर भी बड़ा है और महुपुरा रपटा के ऊपर से पानी बह रहा है। जिससे शहर दो हिस्सों में बंट गया। इस रपट के ऊपर से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन ना करें।