संग्रामपुर: मुख्यमंत्री की पत्नी ममता कुमारी ने संग्रामपुर के रामपुर नहर मोड़, बढ़ौनिया और बाजार स्थित मंदिरों में की पूजा-अर्चना,
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पत्नी ममता कुमारी ने संग्रामपुर क्षेत्र के तीन प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने रामपुर नहर मोड़, बढ़ौनिया गांव और संग्रामपुर बाजार स्थित मंदिरों में माथा टेका तथा सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना कराई।