कोरांव: भाजपा की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संतरा बिंद ने कहा, भाजपा में ही सर्व समाज का हित निहित, लोगों ने किया भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) यमुनापार प्रयागराज जिले की नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष संतरा देवी बिंद ने कहा है कि भाजपा सर्व समाज को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। उन्होंने यह बात बृहस्पतिवार शाम कोरांव बाजार में लोगों द्वारा किए गए स्वागत समारोह के दौरान कही। संतरा देवी बिंद ने जोर देकर कहा कि भाजपा में समाज के सभी वर्गों का हित निहित है।