राजनगर में वायरल वीडियो से उठे सवाल: मुखिया के हाथ में शराब की बोतल, युवक के डांस और ‘पिस्टल’ वाले बयान की चर्चा
मधुबनी/राजनगर। राजनगर थाना क्षेत्र की कैथाई पंचायत के मुखिया मोहम्मद अखलाक से जुड़ा एक वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में मुखिया एक कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और उनके बाएं हाथ में शराब की बोतल जैसी वस्तु नजर आ रही है।
वहीं, उनके सामने एक युवक खड़ा होकर डांस करता नजर आता है। वीडियो में मुखिया उस युवक से बातचीत करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। स्थानीय स्तर पर दावा किया जा रहा है कि यह युवक गढ़िया गांव का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली में रहता है। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज होने की बात भी कही जा रही है। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है।
वीडियो में बातचीत के दौरान मुखिया की ओर से युवक से यह कहते हुए सुना जा रहा है कि “आपके पास पचास पिस्टल है और तीन सौ लड़का आपके पास है, जो मैं भी जानता हूं, कैथाई पंचायत के मुखिया होने के नाते।” वीडियो में कही गई इस बात को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं।
वायरल वीडियो की पुष्टि सच्चाई आप तक न्यूज नहीं करता हैं।
Sachhai aap tak News 24 सच्चाई आप तक#rajnagarbelonia #Rajnagar #kaithahipanchayat #mukhiyaji #viralshorts #viralpost #shorts #fb #fbreelsvideo #fbreels #madhubanipolice
Bisfi, Madhubani | Aug 23, 2026