रॉबर्ट्सगंज: सुकृत रेंज में वन विभाग ने अवैध कब्जे के खिलाफ की कार्रवाई
सुकृत रेंज अंतर्गत अतिक्रमण और अवैध वन भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने मंगलवार दोपहर 3 बजे कार्यवाही की, इसको लेकर वन भूमि पर कब्जा करने वालों में हड़कम्प मच गया,वन विभाग की इस कार्यवाही से स्थानीय ग्रामीण अत्यधिक उत्साहित दिखे और सहयोगात्मक रुख अपना रहे हैं,वन कर्मियों का कहना है कि भू-माफियाओं द्वारा मंदिर या कुटिया बनाकर कब्जा किया जा रहा है