पातेपुर: बरडीहा ढकही शिव मंदिर के पास शॉर्ट सर्किट से फर्नीचर दुकान में भीषण आग, 2 बाइक समेत ₹10 लाख की संपत्ति खाक
पातेपुर के बरडीहा गांव में ढकही शिव मंदिर के पास स्थित फर्नीचर दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। अगलगी में दो बाइक समेत लगभग 10 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गया। रविवार की सुबह 9 बजे के करीब मौके पर जुटे लोगों एवं दुकानदार देवेंद्र शर्मा ने बताया कि देर रात दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो दमकल की टीम आग बुझाने में जुटी थी।