डिंडौरी: हिनौता के शीशम टोला में आंधी-तूफान से बिजली के पोल गिरे, विद्युत लाइन प्रभावित
डिंडौरी के हिनौता के शीशम टोला में आंधी तूफान के चलते बिजली के पोल टूट कर धराशाई हो गया जिसके चलते जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्र की लाइन बाधित हो गई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह 9:00 बजे बिजली के पोल टूट कर धराशाई हो गया जिसके चलते विद्युत लाइन बाधित हो गई और आमजन परेशान हो रहे हैं ।