बेगूसराय: FCI थाना की पुलिस ने 215 लीटर कोडीन सिरफ किया बरामद, SP ने दी जानकारी
एफसीए थाना की पुलिस ने 215 लीटर कोडिंन सिरप को बरामद किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में SP ने बताया कि बेगूसराय पुलिस अवैध नशीले पदार्थ के विरुद्ध अभियान चला रही है. इसी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर बीहट चांदनी चौक के पास से वाहन जांच के क्रम मे कार्रवाई हुई.