चैनपुर: चैनपुर अंचल के सारखी गाँव में हाथी के आतंक से किसान का घर क्षतिग्रस्त, वन विभाग ने राहत सामग्री पहुँचाई
Chainpur, Gumla | Aug 18, 2026 चैनपुर अंचल अंतर्गत कुरुमगढ़ वन क्षेत्र के सारखी गाँव में एक जंगली हाथी के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथी ने गाँव के किसान फुलदोर खलखो (पिता स्वर्गीय रेमिस खलखो) के कच्चे मकान पर हमला कर उसे पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान हाथी ने घर में रखा सारा अनाज भी खाकर चट कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही वन पाल राजकुमार साहू तुरंत मौके पर