बांसवाड़ा: शिवपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, दबंगों की मारपीट में तीन महिलाओं समेत चार घायल, एमजी अस्पताल में उपचार
सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शिवपुरा गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के ही दबंगों ने एक परिवार के 4 लोगों के साथ जमकर मारपीट की, परिजनों ने बताया कि धनजी पुत्र मानजी, सुगना पत्नी राजू, गीता पत्नी श्रीपाल और मनु पत्नी राजू निवासी शिवपुरा के साथ गांव के दबंगों ने पुराने जमीन विवाद की रंजिश में मारपीट की।इस घटना में धनजी पुत्र मानजी को गंभीर चोट लगी ।