टीकमगढ़: टीकमगढ़ पहुंचे भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव, कहा- किसानों की हर समस्या का होगा समाधान!
टीकमगढ़ में भाजपा प्रवक्ता अजय सिंह यादव का दौरा चर्चा का विषय बना रहा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाएगा और उनके शीघ्र निराकरण के प्रयास किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जिले की विभिन्न समस्याओं पर भी प्रकाश डालते हुए प्रशासन और सरकार की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने की बात कही।