उन्नाव: गंगाघाट क्षेत्र में बसधना में किसान का अपहरण कर हत्या की गई
Unnao, Unnao | Mar 10, 2026 अपहरण के बाद एक किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों ने शव को माखी थाना क्षेत्र के सिंधूपुर किनारे फेंक दिया। मामला गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बसधना गांव में एक पार्टी के दौरान हुए विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव मिलने के बाद अपहरण और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।