घाटमपुर के इटर्रा से 16 महीने पहले लापता हुए छात्र हिमांशु सिंह को पुलिस ने पंजाब के मोहाली से बरामद किया।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने सोमवार रात 10 बजे बताया लापता छात्र हिमांशु सिंह पंजाब के मोहाली में नौकरी कर रहा था। बरामदगी के लिए टीम गठित की गई थी। सकुशल बरामद किया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।