सहजनवा: पाली में तेज आंधी का कहर, ताड़ का पेड़ घर पर गिरा, एक ही परिवार के 6 लोग गंभीर रूप से घायल, गांव में मचा हड़कंप
गोरखपुर के पाली ब्लॉक की ग्राम सभा भैसला में बुधवार शाम करीब 4:30 बजे तेज आंधी के चलते बड़ा हादसा हो गया। अचानक आए तूफान में एक विशाल ताड़ का पेड़ घर पर गिर गया, जिससे एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गांव निवासी कोमल हरिजन के घर पर हुआ। तेज हवा के बीच पेड़ सीधे मकान पर आ गिरा।