चरपोखरी: चरपोखरी में बनने से पहले ही फटी सड़क, ग्रामीणों में उबाल, संवेदक और सरकार के खिलाफ फूटा गुस्सा
चरपोखरी थाना क्षेत्र के बलिहारी गांव में निर्माणाधीन सड़क में भारी अनियमितता सामने आई है। सड़क का निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ कि बीच में ही सड़क फटकर दो हिस्सों में बंट गई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश का माहौल कायम हो गया है। लोगों का आरोप है कि संवेदक द्वारा घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है और कमीशनखोरी के कारण निर्माण घटिया हुआ।