हज़ारीबाग: सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, पूरे इलाके में शोक
सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत, पूरा इलाका शोक में! हजारीबाग:दारू प्रखंड के हरली में हुए सड़क हादसे में टटगांवा निवासी अरुण कुमार (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुक्रवार को रिम्स में उनकी पत्नी ज्योति कुमारी ने भी दम तोड़ दिया। एक ही परिवार की दो मौतों से इलाके में मातम छा गया है। बुजुर्ग माता-पिता बेसहारा हो गए हैं और पूरा क्षेत्र शोक में डूबा है।