#रामगढ़ताल की खूबसूरती में चार #चांद लगाने वाले फ्लोटिंग रेस्टोरेंट के सफल संचालन के दो वर्ष पूरे होने पर शनिवार को दूसरी वर्षगांठ #धूमधाम से मनाई गई। इस खास मौके पर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को #आकर्षक ढंग से सजाया गया और सामाजिक सरोकार से जुड़ी #अनूठी पहल करते हुए 50 से अधिक बेसहारा एवं जरूरतमंद बच्चों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया।कार्यक्रम में बच्चों को स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इसके साथ ही उन्हें उपहार देकर खुशियां बांटी गईं और बच्चों को फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का भ्रमण भी कराया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया।आयोजकों ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियों के पल साझा करना और उन्हें परिवार जैसा अपनापन महसूस कराना है।आयोजनकर्ता तोषित गोयल ने कहा कि रामगढ़ताल स्थित फ्लोटिंग रेस्टोरेंट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में विकसित हुआ है और पिछले दो वर्षों में यह गोरखपुर आने वाले लोगों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना है। उन्होंने कहा कि वर्षगांठ का जश्न जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाकर खुशी और सेवा की भावना को साझा करने का प्रयास किया गया है।
फ्लोटिंग रेस्टोरेंट की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम ने मनोरंजन के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का भी संदेश दिया। आयोजन से जुड़े लोगों ने शहरवासियों और पर्यटकों से रामगढ़ताल पहुंचकर फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का आनंद लेने और इस उपलब्धि के सहभागी बनने की अपील की