#चिलुआताल थाना क्षेत्र के नुरुद्दीन चक (मोहरीपुर) की निवासी रूबी श्रीवास्तव ने गोरखपुर जर्नलिस्ट्स #प्रेस क्लब पहुंचकर किया प्रेस वार्ता भू-माफियाओं और स्थानीय #पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष #जांच के लिए पुलिस और राजस्व #टीम गठित कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता की आराजी संख्या 210 (2809 वर्गफीट) का सन 2012 में विक्रेत्री रागिनी जायसवाल द्वारा बैनामा कराया गया था,जिस पर पीड़िता का कब्जा है। आरोप है कि सुमित्रा देवी, गुजेश्र्वर और उनके सहयोगियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए। इसके बाद धूपचन्द,राहुल निषाद, अमन साहनी,रवि साहनी तथा अन्य असामाजिक तत्वों व दबंगों को इकट्ठा कर जमीन पर अवैध कब्जा करने की कोशिश की गई।शिकायत में कहा गया है कि 15 सितंबर 2026 की शाम लगभग 4:00 बजे करीब 50 अज्ञात लोगों ने मौके पर पहुंचकर टीनशेड का स्थाई मकान, पुरानी ईंटों की बाउंड्री और दीवारें तोड़ दीं। इसके साथ ही प्लॉट में लगे लगभग 20 फलदार/छायादार पेड़ों को भी काटकर गिरा दिया गया।पीड़िता का आरोप है कि घटना के समय आपातकालीन नंबर 1076 और 112 पर कॉल करके पुलिस को बुलाया गया,लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी तोड़फोड़ कर चुके थे। स्थानीय थाने में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन स्थानीय पुलिस की कथित मिलीभगत के कारण अभी तक दबंगों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।पीड़िता रूबी श्रीवास्तव,गीता देवी,मालती देवी,सरिता देवी और शीला देवी समेत अन्य महिलाओं ने प्रेस वार्ता के माध्यम से न्याय की गुहार लगाते हुए स्थानीय दबंगों पर कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है