Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
santoshshukla494
सिंगरौली की खस्ताहाल सड़कों पर क्या बोली प्रभारी मंत्री संपतिया उइके
Singrauli, Singrauli
| Jul 26, 2026
MORE NEWS
कारगिल विजय दिवस पर शहीद हुए वीरों को भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सिंगरौली मे दी गई श्रद्धांजलि
Singrauli, Singrauli | Jul 26, 2026
कलेक्टर गौरव बैनल की सख्ती: बिना तिरपाल, ओवरलोड और नियम विरुद्ध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई संयुक्त जांच अभियान में 5 मालवाहन व 8 ऑटो जब्त, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए जीरो टॉलरेंस नीति लागू -----:-----:----:----:----:---:----:---:----:-----:-----:----:----:----:----:---- सिंगरौली:जिले में अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग तथा बिना तिरपाल खुले में फ्लाई ऐश और कोयले के परिवहन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 मालवाहक वाहन और 8 ऑटो जब्त किए हैं। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देश पर शनिवार को खनिज, परिवहन, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। हाल ही में आयोजित टाइमलाइन समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा अवैध परिवहन के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसी के तहत संयुक्त टीम ने मोरवा, शुक्ला मोड़, एनटीपीसी गेट और कांटा मोड़ सहित विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की। जांच के दौरान बिना तिरपाल खुले में फ्लाई ऐश एवं कोयले का परिवहन, ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट, फिटनेस, बीमा, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों के बिना संचालित वाहनों की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मौके पर ही पंचनामा तैयार कर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान 5 मालवाहक वाहनों को जब्त कर सुरक्षा की दृष्टि से मोरवा थाना परिसर में रखा गया, जबकि नियम विरुद्ध संचालित 8 ऑटो को जब्त कर विंध्यनगर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया। इसके अलावा कई अन्य वाहन चालकों पर दस्तावेजों की कमी एवं सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के चलते चालानी कार्रवाई भी की गई। जांच दल के अधिकारियों ने बताया कि बिना तिरपाल खुले में फ्लाई ऐश एवं कोयले का परिवहन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा है। उड़ने वाली धूल आमजन के स्वास्थ्य को प्रभावित करने के साथ सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ाती है। वहीं ओवरलोड वाहन सड़क सुरक्षा के लिए जोखिम पैदा करने के साथ सड़कों को भी भारी नुकसान पहुंचाते हैं। कलेक्टर गौरव बैनल ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध संयुक्त अभियान लगातार जारी रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और कानून का प्रभावी पालन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कठोर वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Singrauli, Singrauli | Jul 26, 2026
“सफलता के लिए सही लक्ष्य निर्धारण है ज़रूरी” - गौरव बैनल कलेक्टर गौरव बैनल ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र एनसीएल ब्लॉक- बी परियोजना में आयोजित हुआ ‘इग्नाइटिंग यंग माइंड्स’ प्रोग्राम सिंगरौली:24जुलाई को एनसीएल की ब्लॉक-बी परियोजना में युवाओं को अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से ‘इग्नाइटिंग यंग माइंड्स’ प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में कलेक्टर, सिंगरौली, श्री गौरव बैनल उपस्थित रहे। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में गौरव बैनल ने शैक्षणिक उत्कृष्टता, व्यक्तित्व विकास और जिम्मेदार नागरिक जैसी महत्वपूर्ण बातों पर अपने विचार साझा किये। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताया और कहा कि भारत दुनिया की सबसे अधिक युवा आबादी वाला देश है, और यदि युवा वर्ग गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर सही दिशा में कदम बढ़ाए, तो वह देश की प्रगति में अभूतपूर्व योगदान दे सकता है। भारतीय संविधान और उसकी प्रस्तावना के महत्व को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान सामाजिक और आर्थिक न्याय की गारंटी देता है, जिसके तहत 'शिक्षा का अधिकार' समाज के हर तबके के बच्चे को समान शिक्षा का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि अपने भविष्य और करियर का फैसला अपनी रुचि और समझ के अनुसार स्वयं लें, क्योंकि हर क्षेत्र में अपार संभावनाएं मौजूद हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने युवाओं से स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने और कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया। साथ ही अपने व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए गौरव बैनल ने युवाओं को जीवन की हर परिस्थिति में तार्किक बने रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने सभी को शारीरिक और मानसिक फिटनेस के लिए खेलों से जुड़ने की सलाह दी। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय महाप्रबंधक (ब्लॉक-बी) प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने उपस्थित विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ मजबूत चरित्र को सफल जीवन की नींव बताया। कार्यक्रम में परियोजना से अन्य वरिष्ठ अधिकारी, जेसीसी सदस्य, कर्मचारी, कल्याणी महिला समिति अध्यक्षा और अन्य सदस्याएँ, स्थानीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षकगण तथा स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एक रोचक संवाद सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल से जीवन और करियर के विभिन्न आयामों पर प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाऐं शांत की। इसके साथ ही एनसीएल ब्लॉक-बी परिक्षेत्र के विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।
Singrauli, Singrauli | Jul 25, 2026
सब्जी मंडी में सफाई से मिली राहत, व्यापारियों ने मांगा स्थायी समाधान
Singrauli, Singrauli | Jul 25, 2026
सिंगरौली की खस्ताहाल सड़कों पर क्या बोली प्रभारी मंत्री संपतिया उइके - Singrauli News