पातेपुर: पातेपुर के भूसाही गांव में पुलिस व अपराधी के बीच एनकाउंटर, दो अपराधी को लगी गोली, पहुंचे कई वरीय पुलिस अधिकारी।
बलिगांव थाना क्षेत्र के भूसाही गांव में शुक्रवार की शाम 4 बजे के करीब पीछे करने के दौरान अपराधी पुलिस से भिड़ गए। इस दौरान दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। दोनों घायलों को पुलिस ने इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल अपराधी अमन कुमार तथा लक्ष्मी कुमार है। मौजे पर लोगो की भीड़ जुटी है। जांच की जा रही है।