गोह: जमुआईन गांव में दहेज के कारण विवाहिता की मौत, छह लोग बने अभियुक्त
गोह थाना क्षेत्र के जमुआईन गांव में दहेज को लेकर विवाहिता की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान उसी गांव निवासी राजेश सिंह के 30 वर्षीय पत्नी मंजू देवी के रूप में हुई है। इसे लेकर मृतका के पिता रफीगंज थाना क्षेत्र के औरवां गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कराया है। उक्त आवेदन में उल्लेख किया गया है कि मेरी पुत्री से बराब