सोनो: सोनो में अस्पताल की लापरवाही और अंधविश्वास ने मासूम की जान ली
Sono, Jamui | Jun 6, 2026 सोनो थाना क्षेत्र के पूर्वी मांझी टोला में शनिवार सुबह दस बजे कोबरा सांप के काटने से सात वर्षीय सूरज कुमार की मौत हो गई। वह मिट्ठू मांझी का पुत्र था। जानकारी के अनुसार घर के बाहर उसे जहरीले सांप ने डस लिया। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि वहां मौजूद कर्मियों ने इलाज करने के बजाय अन्यत्र ले जाने की बात कहकर वापस कर दि