बांका: पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहुंचे बांका, गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया
Banka, Banka | Apr 3, 2026 पटना उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज रितेश कुमार शुक्रवार की सुबह 10:00 बजे बांका परिसदन पहुंचे। उनके आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य एवं जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला ने बुके भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर निरीक्षी जज को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।निरीक्षी जज दो दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे हैं।