धौलपुर: अपने कलेजे के टुकड़े को अस्पताल में छोड़कर गई मां, शिशु वार्ड में चल रहा मासूम का इलाज, फरार मां की तलाश में जुटी
फिर एक बार शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक मां अपने करीब 1 साल के कलेजे के टुकड़े को एमसीएच अस्पताल में किसी महिला के पास छोड़कर चली गई। काफी समय बाद अपने बच्चे को लेने जब उसकी मां नहीं आई तो महिला ने अस्पताल प्रबंधन को मामले की जानकारी दी। इसके बाद चिकित्सकों ने मासूम को पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीआईसीयू) में भर्ती कराया और इलाज शुरू किय