धौलपुर: लाइन के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 2 की मौत, 3 घायल, 1 की हालत गंभीर
एनएच 11 बी पर धौलपुर- बाड़ी के बीच स्थित सदर थाना क्षेत्र धौलपुर के लाइन का पुरा पर रविवार तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने लकड़ियों से भरे ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गए। जिस कारण ट्रैक्टर पर सवार 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 3 लोग घायल हो गए।