धौलपुर: बाजना, कॉटर और समोना गांवों में जगन संकल्प इनोवेशन फाउंडेशन ने महिलाओं के लिए आयोजित किया मासिक धर्म स्वास्थ्य कार्यक्रम
जिले के गांवों में महिलाओं और किशोरियों के लिए मासिक धर्म स्वास्थ्य और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में महिला स्वास्थ्य और मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना है। फाउंडेशन की डायरेक्टर मालविका मुद्गल ने बताया कि इन कार्यक्रमों के जरिए 450 से अधिक महिलाओं और किशोरियों को लाभान्वित किया गया। जगन फाउंडेशन ने अब