बखिरा थाना क्षेत्र के पटवारिया गांव में बच्चों के विवाद ने शनिवार रात तूल पकड़ लिया और दो समुदायों में जमकर मारपीट हो गई। लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभाली। घायलों का मेहदावल सीएचसी में इलाज चल रहा है, जबकि गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।