गुरूर: ग्राम खैरडिगी-बिच्छीबाहरा के पास भालू की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत, भालू के हमले से घायल महिला का इलाज जारी
Gurur, Balod | Apr 5, 2026 बीते माह क्षेत्र की प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां सियादेवी मंदिर के पास भी भालू पहुंचा था जहां रात्रि में कुछ दुकानो मे तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया था। कुछ माह पहले ग्राम गोटाटोला कंकालिन के पास भी एक तेंदुआ मुर्गियों के लालच में खुद एक जाल मे फंसकर बुरी तरह से घायल हो गया था। क्षेत्र में समय समय पर वन्य प्राणियों की दस्तक से ग्रामीणो मे दहशत का माहौल बन गया है।