अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान करने के लिए रविवार को सरस्वती उमावि लालीपुर समारोह आयोजित किया। शाम चार बजे तक चले कार्यक्रम में एएसपी शिव कुमार वर्मा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे। प्रथम स्थान प्राप्त श्रेयांश बर्मन को स्मार्ट मोबाइल मिला। प्रभा साहू को द्वितीय स्थान पर साइकिल दी गई।