गिरिडीह: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्रि पर टावर चौक स्थित शिव पार्वती मंदिर में किया पूजन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद,राष्ट्रीय बजरंग दल ने नवरात्रि के उपलक्ष में मंगलवार को करीब 11 बजे से शहर के टावर चौक स्थित शिव पार्वती मंदिर में सामूहिक रूप शस्त्र पूजन किया। शस्त्र पूजन के बाद यहां बैठक कर जिला समिति का पुनर्गठन भी किया गया।।