नवादा: पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जन सुराज की MLC उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति नवादा पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और शिक्षकों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी बात रखी।
डॉ. दिव्या ज्योति ने कहा कि अगर शिक्षा को आगे बढ़ाना है और शिक्षकों के अधिकारों की आवाज को मजबूती देनी है, तो जनता को जन सुराज का साथ देना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, अधिकार और उनकी समस्याओं को प्रमुख मुद्दा बताया।
पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में पटना, नालंदा और नवादा जिले शामिल हैं और डॉ. दिव्या ज्योति को जन सुराज ने इस सीट से उम्मीदवार घोषित किया है।
#दिव्या_ज्योति
#MLC_चुनाव
#शिक्षा_का_अधिकार
#जनसुराज
#नवादा_न्यूज़
Nawada, Nawada | Sep 27, 2026