नालंदा के पावापुरी स्थित श्वेतांबर जैन मंदिर में राजगीर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के संदर्भ में आयोजित NDA संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर उपस्थित लोगों एवं कार्यकर्ताओं से नीरज कुमार ने संवाद किया।
इस अवसर पर विधायक राजगीर कौशल किशोर, विधान पार्षद श्रीमती रीना यादव, जनता दल (यू) के राष्ट्रीय महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार एवं पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव प्रभारी जनार्दन प्रसाद सिंह (प्रिंसिपल साहब) सहित अनेक सम्मानित लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में विजय बाबू, अरशद करीम, सत्येंद्र मुकुल, अशोक कुमार, अजय कुशवाहा, जयराम प्रसाद, सुनील कुमार, बिगुल सिंह, जय लक्ष्मी, आशुतोष पांडे, सुधीर सिंह, मणिकांत कुशवाहा, जोगी यादव, राकेश कुमार, छोटे सिंह, रामचंद्र सिंह, रामावतार पासवान, नवल सिंह, बबलू सिंह सहित अन्य सैकड़ों लोग उपस्थित रहे । लोगों के संबोधन के बाद सभी का आभार व्यक्त करते हुए नीरज कुमार ने कहा कि आप सभी साथियों के स्नेह, सहयोग और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार।
नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Sep 26, 2026